पूर्णिया. केहाट थाना अंतर्गत फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक से अलग अलग ब्रांड के कुल 19.86 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.

बाइक एवं एक मोबाइल को जब्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.


गिरफ्तार अभियुक्त मो वारिस, पिता मोहसिन, साकिन राज गली, थाना डगरूआ का है.


गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.उक्त जानकारी टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने दी.























Be First to Comment