बिहार में इन दिनों राज्य के नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है. आज दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे. इस बीच पटना में एक बार फिर जेडीयू ऑफिस के बाहर पोस्टर लगाया गया है.

शपथ से पहले फिर निशांत कुमार को फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार बताया गया है. इतना ही नहीं, सीएम नीतीश के सपने को पूरा करने के बारे में भी जिक्र किया गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से ठीक पहले JDU ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर में लिखा, ‘बिहार छोड़कर हम बिहार वासियों को मत कीजिए आप अनाथ. पूछता है आज पूरा बिहार, आप जैसा कौन देगा सुरक्षा, गारंटी और पूरा साथ.’ आगे लिखा, ‘निशांत निश्चय, नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत कुमार ही करेंगे पूरा.’



इस तरह से पोस्टर के जरिए निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई. पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के आगे निशांत कुमार की तस्वीर लगाई गई है.



पोस्टर के जरिए लगातार निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है. सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है.



















Be First to Comment