काराकाट थाना क्षेत्र के कौपा नहर के वाटर फॉल के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल युवक भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नुआंव गांव निवासी सुरेश राम का 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार है.

वह बाइक से अपनी भाभी के घर कच्छवां थाना क्षेत्र के कोनी गांव से लौट रहा था.टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गये और ट्रैक्टर पलट गया. हालांकि, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में अभिषेक का बायां पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोटें आयी हैं.

ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी गोड़ारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया.घायल के साला सूरज राम ने बताया कि इलाज जारी है, लेकिन उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची.थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हुई है और मामले की जांच की जा रही है.



















Be First to Comment