Press "Enter" to skip to content

नाबालिग छात्रा को फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के दोषी को कठोर कारावास

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले की एक अदालत ने नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले की सुनवाई पूरी करते हुए दोषी को बीस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के अनन्य विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार गुप्ता ने कांड के नामजद अभियुक्त बुधवलिया दक्षिण तेलुवा निवासी उपेंद्र चौधरी उर्फ उपेंद्र कुमार को दोषी पाते हुए उसे गुरुवार को बीस वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं उसके ऊपर चालीस हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है।

विशेष न्यायाधीश ने इस कांड की पीड़िता को बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत तीन लाख रुपए सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। एक्ट के विशेष लोक अभियोजक जयशंकर तिवारी ने बताया कि घटना 15 दिसंबर वर्ष 2023 की है। घटना के दिन सुबह 9:00 बजे एक नाबालिग बच्ची स्कूल जा रही थी। इसी क्रम में अभियुक्त उस रास्ते से ही बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया।

काफी खोजबीन करने पर भी पीड़िता का पता नहीं चला। उसके बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि अभियुक्त उसे जबरन बेंगलुरु ले गया था। जहां कुछ दिनों तक उसे एक कमरे में रखा तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *