बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली चौथी शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) इस बार नए नियमों और बदले हुए पैटर्न के साथ आएगी। शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच हुई हालिया बैठकों के बाद यह साफ हो गया है कि अब भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए ‘जिलावार मेरिट’ प्रणाली अपनाई जाएगी।

इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि नियुक्तियां अब राज्य स्तर के बजाय जिलावार निकाली जाएंगी। इसका सीधा मतलब है कि अब अभ्यर्थियों को यह पहले से पता होगा कि किस जिले में कितनी सीटें हैं। आवेदन के समय अब अभ्यर्थियों को सिर्फ 3 जिलों के बजाय बिहार के सभी 38 जिलों का प्राथमिकता क्रम भरना होगा। आरक्षण रोस्टर का पालन भी अब जिलावार किया जाएगा। जिस जिले में जितनी रिक्तियां होंगी, उसी के अनुसार वहां कैटेगरी वाइज मेरिट लिस्ट तैयार होगी।



बीते चरणों में शिक्षकों द्वारा बार-बार मनचाहे तबादले की मांग से विभाग को काफी प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए सरकार ट्रांसफर रिक्वेस्ट सिस्टम को खत्म करने की तैयारी में है।



नियमों के अनुसार, मेरिट के आधार पर जो जिला एक बार आवंटित हो जाएगा, अभ्यर्थी को अपनी सेवा वहीं देनी होगी। इससे शिक्षा व्यवस्था में स्थिरता आने की उम्मीद है।






















Be First to Comment