Press "Enter" to skip to content

20 मिनट तक बाहर खड़ी रही सीबीआई की टीम, घर के अंदर प्रवेश तक नहीं करने दिया

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम एक बार फिर जहानाबाद के रतनी स्थित पैतृक गांव पहुंची. लेकिन इस बार भी टीम को निराशा ही हाथ लगी.

परिजनों ने बातचीत से साफ इनकार कर दिया और घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया, जिसके बाद टीम को बैरंग लौटना पड़ा. पटना के चर्चित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच की आंच एक बार फिर जहानाबाद के पैतृक गांव तक पहुंच गई है. गुरुवार को डीएसपी विभा कुमारी के नेतृत्व में सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम छात्रा के गांव पहुंची. सीबीआई की टीम करीब 20 मिनट तक छात्रा के घर के बाहर खड़ी रही, लेकिन परिजनों ने उन्हें घर के अंदर प्रवेश तक नहीं करने दिया.

परिजनों का साफ कहना है कि कई बार की पूछताछ के बावजूद अब तक जांच किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. सीबीआई की टीम ने छात्रा की मां से बात करने की कोशिश की, ताकि केस से जुड़े कुछ अनसुलझे पहलुओं को समझा जा सके, लेकिन परिवार के सदस्यों ने इनकार कर दिया.

परिजनों ने बताया कि अपनी होनहार बेटी को खोने के गम में मां की मानसिक और शारीरिक स्थिति बेहद खराब है. वह रह-रहकर बेहोश हो जाती हैं और किसी भी तरह के सवाल-जवाब की स्थिति में नहीं हैं. गांव से खाली हाथ लौटने के बाद सीबीआई की टीम शकूराबाद थाना पहुंची. इसके बाद टीम छात्रा के पिता के कार्यस्थल ‘प्लस टू प्रवेशिका विद्यालय शकूराबाद’ भी पहुंची, लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी क्योंकि पिता चंद मिनट पहले ही वहां से निकल चुके थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *