राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार विधानसभा में वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच बेऊर जेल में बंद मोकामा के विधायक अनंत सिंह विधानसभा में वोट डालने पहुंचे. इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे. मीडिया के सवालों पर अनंत सिंह ने 5 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया. अनंत सिंह ने कहा, पांचों सीट हम जीतेंगे. हम नीतीश जी को वोट करेंगे.

जेल से बाहर आने को लेकर सवाल पर श उन्होंने बताया कि मामला फिलहाल हाई कोर्ट में है. कब बाहर आयेंगे, अब तक कंफर्म नहीं. इस दौरान बिहार विधानसभा पहुंचने पर अनंत सिंह ने विक्ट्री का साइन भी दिखाया. राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा में वोट डालने के बाद अनंत सिंह वापस बेऊर जेल लौट गए.



निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा, ये सब नीतीश कुमार तय करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो भी करेंगे, वो स्वीकार होगा. इसके साथ ही अनंत सिंह से जब पूछा गया कि उन्होंने कहा था नीतीश कुमार नहीं रहेंगे तो वे इस्तीफा दे देंगे. इस पर अनंत सिंह ने कहा, हम अब इलेक्शन नहीं लड़ेंगे.



जानकारी के मुताबिक, एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया था कि 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है. ऐसे में एक मतदाता जेल में बंद है. इसलिए पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें मतदान करने की अनुमति दी जाए. अनंत सिंह के वकील की तरफ से दायर की गई इस याचिका पर सुनवाई हुई. वकील की अर्जी स्वीकार कर ली गई.














Be First to Comment