बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद पटना के सौजन्य से मुजफ्फरपुर के मालीघाट, भोला चौक,पानी टंकी (जिला स्कूल) बहलखाना रोड, अखाड़ाघाट पुल के पास पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना अभिवार्धित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम बिहार कला पुरस्कार से पुरस्कृत एवं वरिष्ठ रंगकर्मी नवाब आलम द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक प्रदूषण रहित होली का मंचन विभिन्न नुक्कड़ों एवं चौक चौराहों पर किया गया।

सूत्रधार खगौल पटना के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन संजय यादव के नेतृत्व में किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वायु प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। स्वच्छ पारंपरिक तरीके से होली मनाने का आग्रह के साथ ही होलिका दहन में प्लास्टिक, मोबिल, किरोसीन, रबर, टायर, थर्मोकोल का प्रयोग के लिए मना किया गया।



इस अवसर पर पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने प्रदूषण रहित होली मनाने के लिए मुजफ्फरपुरवासियों आग्रह किया। लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संयोजक एवं पर्यावरणविद सुरेश कुमार गुप्ता ने देशवासियों से पारंपरिक तौर तरीके से होली मनाने का आग्रह किया।



नुक्कड़ नाटक में संजय कुमार यादव, कुमकुम भारती, महावीर साह, सुनील कुमार, महेश्वर पासवान, प्रमिला देवी ने अपने अभिनय से वायु प्रदूषण से होने वाले खतरा के बारे में जागरूक किया। सुनील कुमार ने ये जिंदगी की बात हैं प्रदूषण भगाओ,प्रदूषण के सब कोई भगाव हो भईया.. प्रदूषण के सब कोई भगाव हो भईया गीत के माध्यम से मुजफ्फरपुर को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाने के लिए जागरूक किया।























Be First to Comment