Press "Enter" to skip to content

तेजी से बढ़ रहा HIV का खतरा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सदन में पेश किया आंकड़ा

बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य में एड्स की स्थिति पर चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए। सदन में ध्यानाकर्षण सूचना के जवाब में उन्होंने पुष्टि की कि प्रदेश में कुल 1 लाख 44 लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं। सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य के 13 जिले अब ‘हाई रिस्क’ यानी उच्च जोखिम की श्रेणी में आ गए हैं।

‘हाई रिस्क’ जोन में पटना-गया सहित ये जिले
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पेश आंकड़ों के अनुसार, शहरीकरण और सघन आबादी वाले जिले संक्रमण की चपेट में अधिक हैं:

पटना: 8,270 मरीज (सर्वाधिक)
गया: 5,760 मरीज
मुजफ्फरपुर: 5,520 मरीज
सीतामढ़ी: 5,026 मरीज
बेगूसराय: 4,716 मरीज
भागलपुर: 3,078 मरीज

सरकार ने सदन को आश्वस्त किया कि इस बीमारी से लड़ने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। राज्य भर में 196 समेकित परामर्श एवं जांच केंद्रों (ICTC) पर निशुल्क जांच और सलाह की सुविधा दी जा रही है।

बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना’ के तहत प्रत्येक संक्रमित को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। संक्रमित व्यक्ति के दो आश्रित बच्चों (18 वर्ष से कम) को 1000 रुपये प्रतिमाह की पारिवारिक सहायता दी जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *