बिहार के सुपौल जिले से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पड़ोस में शादी के माहौल के बीच मेहंदी लगाने गई एक 18 वर्षीय लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, जिसका शव बाद में फंदे से लटका मिला।

वहीं परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है।



बताया जा रहा है कि रविवार को पड़ोस में एक शादी के हल्दी समारोह का कार्यक्रम था, जिसमें लड़की शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि देर शाम वहां से हाथों में मेंहदी लगाकर चली गई, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन चिंतित हो उठे।



वही देर रात खोजबीन के दौरान उसका शव बांस के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की कॉलेज छात्रा थी। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया। शादी के माहौल को मातम में बदल दिया।














Be First to Comment