Press "Enter" to skip to content

विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया, देश को कमजोर कर रहे भाजपा नेता

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार में राजग सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। पटना में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता देश को कमजोर कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया, ”भाजपा नेता नाथूराम गोडसे और गोलवलकर की विचारधाराओं का अनुसरण कर रहे हैं, समाज में नफरत फैला रहे हैं और देश को कमजोर कर रहे हैं। वे देश के संविधान को कमजोर कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दलित विरोधी और आरक्षण के खिलाफ है और दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कारण राज्य के लोग पिछली महागठबंधन सरकार द्वारा शुरू किए गए 65 प्रतिशत आरक्षण से वंचित रह गए हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा, ”जब हम बिहार में सत्ता में थे, तब हमने राज्य सरकार की नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में वंचित जातियों के लिए कोटा 50 से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया था। हमने केंद्र से अनुरोध किया था कि इस कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए, लेकिन केंद्र ने ऐसा नहीं किया।” उन्होंने आरोप लगाया, ”इससे पता चलता है कि राजग नेता आरक्षण विरोधी हैं।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *