भोजपुरी फिल्म जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में कदम रखने की तमाम अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। हाल ही में रितेश पांडे द्वारा जन सुराज छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं और मनोज तिवारी के बयानों के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि खेसारी भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

इन चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिनेता ने दो टूक कहा कि वे एक कलाकार हैं और ताउम्र कलाकार ही बने रहना चाहते हैं। राजनीति से दूरी बनाने के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा, राजनीति मेरे बस की बात नहीं है। वहां झूठ बोलना पड़ता है और मैं सच बोलने वाला इंसान हूं।



उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और कला के जरिए ही लोगों की सेवा करना चाहता हूं। उन्होंने साफ किया कि सार्वजनिक जीवन में रहते हुए वे अपनी बेबाकी बरकरार रखना चाहते हैं, जो राजनीति में शायद संभव नहीं है।






















Be First to Comment