Press "Enter" to skip to content

फूल तोड़ने गई मासूम पर पड़ी निगाह तो आरोपित ने किया गलत काम

बिहार के लखीसराय जिले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश दीक्षित ने बताया कि यह घटना मेदनी चौक इलाके में सुबह के समय घटी। दीक्षित ने बताया, लड़की के परिवार ने बताया कि वह अपने घर के पास फूल तोड़ने गई थी, तभी आरोपी उसे जबरन एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

यह मामला तब सामने आया जब लड़की घर लौटी और उसने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

दीक्षित ने कहा, “परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। नाबालिग का फिलहाल चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *