बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए 14 पूर्व पदाधिकारियों और नेताओं पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। प्रदेश नेतृत्व ने साफ किया है कि जिन व्यक्तियों पर पहले से अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है, कार्यकर्ता उनसे दूरी बनाए रखे।

प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सूचना मिल रही थी कि कुछ निष्कासित या निलंबित नेता जिलों का दौरा कर स्वयं को अधिकृत बताकर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। इससे संगठन के भीतर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।



जिन 14 नेताओं के बारे में चेतावनी जारी की गई है, उनमें छत्रपति यादव, आनंद माधव, सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, राज कुमार राजन, नागेंद्र पासवान विकल, मधुरेंद्र कुमार सिंह, प्रद्युम्न यादव, शकीलुर रहमान, उर्मिला सिंह नीलू, सुधा मिश्रा, वसी अख्तर, कैसर खान, कुंदन गुप्ता और राज कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।



प्रदेश नेतृत्व ने कहा है कि इन सभी पर पहले से अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रभावी है। कार्यकर्ताओं को उनसे दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया है।
















Be First to Comment