Press "Enter" to skip to content

शपथ लेने के लिए कड़ी सुरक्षा में जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह

मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह मंगलवार को बिहार विधानसभा में सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में पिछले तीन महीनों से बेऊर जेल में है।

बिहार विधानसभा के 243 सदस्यों में अब तक 242 विधायक शपथ ले चुके हैं। वही अनंत सिंह अकेले बचे थे जिन्हें शपथ दिलाई जाएगी। पटना सिविल कोर्ट से विशेष अनुमति मिलने के बाद ही उनका शपथ ग्रहण करवाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से विधानसभा पहुंचेंगे।

अनंत सिंह के शपथ ग्रहण को देखते हुए विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्हें भारी पुलिस बल, क्विक रिस्पॉन्स टीम और विशेष सुरक्षा दस्ते के साथ जेल से विधानसभा लाया जाएगा।  शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही जेल वापस ले जाया जाएगा।

मोकामा सीट पर RJD की वीणा देवी को हराया था
संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार आर्टिकल-188 के तहत विधायक के रूप में वेतन और भत्ते प्राप्त करने के लिए शपथ लेना अनिवार्य है।

जानकारी हो कि अनंत सिंह ने मोकामा सीट पर राजद की वीणा देवी को 28,206 मतों के भारी अंतर से हराया। बता दें कि अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में हैं। अभी तक उन्हें इस केस में जमानत नहीं मिली।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *