Press "Enter" to skip to content

मास्टर की से दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख कांप गई रूह

महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कलमेश्वर रोड पर स्थित एक होटल के कमरे में एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी युवक होटल की खिड़की से कूदकर भाग निकला।

पुलिस अब सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए कातिल की तलाश में जुटी है। मृतक लड़की की पहचान 22 वर्षीय रुचिता भांगे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रुचिता और उसका बॉयफ्रेंड सौरव जामगड़े शनिवार शाम को फेटारी गांव के पास स्थित एक OYO होटल में रुकने के लिए आए थे। रात के समय दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ा कि सौरव ने गुस्से में आकर रुचिता पर चाकू से हमला कर दिया। उसने रुचिता की गर्दन पर चाकू से वार किया जिससे ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद सौरव पकड़े जाने के डर से होटल की पहली मंजिल से नीचे कूदा और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना का खुलासा अगले दिन सुबह हुआ। जब कमरे के भीतर से काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई और चेक-आउट का समय बीत गया तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने जब मास्टर की से दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देख उनकी रूह कांप गई। कमरे के फर्श पर रुचिता का खून से लथपथ शव पड़ा था। ।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य सबूत इकट्ठा किए गए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MAHARASHTRAMore posts in MAHARASHTRA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *