Press "Enter" to skip to content

कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और कोल्ड डे के बाद अब मौसम में हो रहा बदलाव

बिहार में अब मौसम करवट बदल रहा है। प्रदेश में लंबे समय तक चली कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और कोल्ड डे के बाद अब मौसम में बदलाव हो रहा है। राज्य में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले कुछ दिनों से बिहार के लगभग सभी जिलों में मौसम स्थिर बना हुआ है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर हैं और कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं है।

आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण ही ठंड बढ़ती है, बादल छाते हैं या हल्की बारिश होती है। लेकिन फिलहाल ऐसे किसी सिस्टम के न होने से मौसम शांत और स्थिर बना हुआ है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा का 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *