Press "Enter" to skip to content

बिहार में अब राहवीरों को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम

बिहार में सड़क हादसों की संख्या को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने जमीनी स्तर पर व्यापक अभियान छेड़ रखा है। जनवरी माह में पूरे राज्य में सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर जोरदार जागरूकता फैलाई जा रही है। इस अभियान के तहत चालकों को सड़क यातायात संकेतों और सुरक्षा नियमों पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही जिलों में जागरूकता रथ और चालकों की नि शुल्क नेत्र जांच भी की जा रही है।

जिला परिवहन पदाधिकारी, पटना और मिशन रोड सेफ्टी की संयुक्त पहल से शैक्षणिक संस्थानों में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को रोजाना प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नवंबर 2025 से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 25 संस्थानों के 10 हजार से अधिक छात्रों को सीधे प्रशिक्षित किया जा चुका है।

जबकि अप्रत्यक्ष रूप से करीब 50 हजार छात्रों तक संदेश पहुंचाया गया है। इन संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी, वाहन चालक और संवाहक भी सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रशिक्षित हो रहे हैं। विभाग का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक 100 शैक्षणिक संस्थानों में यह संदेश पहुंचाना है।

हेलमेट, सीटबेल्ट और स्पीड लिमिट पर जोर
सोशल मीडिया, अखबारों और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से अपील की जा रही है कि वे आईएसआई मार्क वाले हेल्मेट, सीटबेल्ट का उपयोग करें और स्पीड लिमिट का पालन करें।  परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों की जान की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

जिला अधिकारी और एसपी भी सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। ठंड के मौसम में कुहासे के कारण बढ़ने वाली दुर्घटनाओं से निपटने के लिए जरुरी कदम उठाए गए हैं। साथ ही राष्ट्रीय व राजकीय मार्गों पर ई-रिक्शा परिचालन बंद करने और जुगाड़ गाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए भी निर्देश जारी किए है। सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल मदद करने वाले राहवीरों को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा, ताकि ‘गोल्डन आवर’ में सहायता सुनिश्चित हो सके।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *