पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में28वें CSPOC सम्मेलन का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की भलाई और कल्याण हमारा संकल्प है।

इसी के साथ पीएम ने कहा कि भारत ने अपनी विविधता को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत में बदल दिया है।


संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने उन शंकाओं का जिक्र किया जो आजादी के समय भारत पर की जाती थीं। उन्होंने कहा, “एक समय दुनिया को संदेह था कि इतनी विविधताओं वाला देश लोकतंत्र को संभाल पाएगा या नहीं, लेकिन आज भारत ने साबित कर दिया है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं स्थिरता और विकास दोनों की गारंटी हैं।”


प्रधानमंत्री ने भारतीय लोकतंत्र के मॉडल को ‘जन-कल्याण’ से जोड़ते हुए कहा कि उनके लिए लोकतंत्र का मतलब केवल वोट डालना नहीं, बल्कि हर सरकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।


उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत की प्रभावी नीतियों के कारण 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं।




















Be First to Comment