सुपौल: बिहार के सुपौल से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। यहां एक आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर वार्ड सदस्य द्वारा महिला से रिश्वत मांगी गई।

जब महिला ने रिश्वत देने से इंकार किया तो उसके साथ वार्ड सदस्य ने घिनौना काम करने का प्रयास किया। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हनी पंचायत की है। बताया जा रहा है कि मल्हनी वार्ड 01 की वार्ड सदस्य के पति मो. जलील रविवार की रात एक महिला के घर पहुंचे। मो. जलील महिला से आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत के रूप में 1 हजार रुपए की मांग करने लगे।


जब महिला ने रिश्वत देने से इंकार किया तो उसके साथ वार्ड सदस्य घिनौना काम करने की कोशिश करने लगे। तभी महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनने पर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वार्ड सदस्य जलील को जमकर पीटा।


वहीं पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच के बाद उचित्त कार्रवाई की जाएगी।


















Be First to Comment