भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के अगले सप्ताह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने की संभावना है। बिहार के पांच बार के विधायक को पिछले साल 14 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

यह सत्तारूढ़ दल में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है। उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है क्योंकि पार्टी के किसी अन्य नेता की दावेदारी की संभावना नहीं के बराबर है।


भाजपा के एक सूत्र ने बताया, ‘‘चुनाव के लिए नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किया जाएगा।” सूत्रों के मुताबिक, यदि जरूरत पड़ी तो चुनाव यहां पार्टी मुख्यालय में कराया जाएगा।


पूर्व में, भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी जून 2019 में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और फिर 20 जनवरी 2020 को निर्विरोध चुने जाने के बाद उन्होंने अमित शाह की जगह ली थी।


नितिन नवीन (45) भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़े रहे हैं। नवीन बिहार में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और बिहार सरकार में दो बार मंत्री रहे हैं।























Be First to Comment