Press "Enter" to skip to content

दारोगा ने कथित पत्रकार के साथ अपनी स्कॉर्पियो में करीब दो घंटे तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया

कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुए दरिंदगी के मामले ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। मामले में भीमसेन चौकी प्रभारी दरोगा अमित मौर्या पर आरोप है कि उन्होंने शिवबरन नामक कथित पत्रकार के साथ मिलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में करीब दो घंटे तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना उजागर होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि पीड़िता नाबालिग होने के बावजूद प्रारंभ में POSCO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने आरोपी दरोगा की तुरंत गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं।

इस घटना में शामिल कथित पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी दरोगा अमित मौर्या घटना के बाद से फरार है। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पीड़िता के मुताबिक, रात करीब 10 बजे, वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसी समय स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो युवक उसे जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा ले गए। आरोपी उसे सचेंडी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास सुनसान स्थान ले गए, जहां करीब दो घंटे तक गाड़ी के अंदर दुष्कर्म किया गया। गाड़ी के शीशे बंद होने के कारण उसकी चीख बाहर नहीं सुनाई दी। वारदात के बाद आरोपी उसे देर रात घर के पास फेंक कर फरार हो गए।

पीड़िता ने परिजनों को अपनी आपबीती बताई और उसके भाई ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में FIR दर्ज की गई। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा कि आरोपी दरोगा को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिग से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *