Press "Enter" to skip to content

आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे

बिहार में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में बेगूसराय जिला प्रशासन ने बढ़ती ठंड में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाया है।

दरअसल, आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है है, जिसके चलते आठवीं तक के स्कूलों में 5 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई हैं।

प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 5 जनवरी तक प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:00 बजे से 04:30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाओं एवं परीक्षाओं को इस आदेश के दायरे से मुक्त रखा गया है।

सभी आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे के बीच खुलेंगे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *