देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए PM Kisan Samman Nidhi Yojana किसी वरदान से कम नहीं है।

यह योजना हर साल पात्र किसानों के खाते में 6,000 रुपये सीधे भेजती है, जिससे वे खाद, बीज और खेती से जुड़ी अन्य जरूरतों में तुरंत राहत पा सकें।


अब किसानों की नजर 22वीं किस्त के अलावा 1 फरवरी, 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर भी टिकी है। मौजूदा वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार ने शुरुआत में इस योजना के लिए 60,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था।


लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 63,500 करोड़ रुपये कर दिया गया। पिछले दो सालों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है और सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसी भी पात्र किसान का पैसा न रुके।


















Be First to Comment