भारत में खाने-पीने की चीज़ों को लेकर कई तरह की मान्यताएं और प्रथाएं प्रचलित हैं। इनमें से एक विवादित मुद्दा है दूध और शराब (या बीयर) को साथ लेना। कुछ लोग मानते हैं कि दूध पेट में एक लेयर बना देता है, जिससे शराब का असर कम हो सकता है।

कुछ का कहना है कि इससे उल्टी, गैस या भारीपन हो सकता है। आइए जानते हैं सच्चाई क्या है और क्या दोनों को साथ लेने से हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है। एक अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फैट, प्रोटीन और लैक्टोज मौजूद होते हैं।


दूध पेट में भोजन को धीरे-धीरे आगे बढ़ने देता है और कुछ समय के लिए पेट के एसिड को संतुलित करता है। इसका मतलब यह है कि दूध पीने से पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है और शराब के पचने की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।


शराब का असर थोड़ी देर से महसूस होता है। तेज शराब से होने वाली शुरुआती जलन कम हो सकती है। लैक्टोज संवेदनशील लोगों में गैस या उल्टी हो सकती है। शराब का स्वाद और टेक्सचर बिगड़ सकता है।



























Be First to Comment