बिहार चुनावों में कांग्रेस ने करारी हार के बाद अब अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है। पार्टी ने 43 नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया।

नेताओं पर चुनावों के समय पार्टी लाइन से हटकर बयान देने का आरोप है। पार्टी ने इस मामले में 21 नवंबर, 2025 तक सभी 43 नेताओं से जवाब मांगा है।

बिहार चुनाव में कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 6 सीटें जीती है। वहीं इस करारी हार के कारण अब पूरे विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के अंदर हलचल मची हुई है।































Be First to Comment