वैशाली विधानसभा क्षेत्र के हजपुरा समेत कई जगहों पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी सिद्धार्थ पटेल के पक्ष में जनसंपर्क किया. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सिद्धार्थ पटेल के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा.

इस दौरान मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार सृजन योजना, जल-जीवन-हरियाली अभियान और मुख्यमंत्री स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जैसी योजनाओं से युवाओं, किसानों और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है.

मंत्री ने जनता से अपील की कि विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए एनडीए को फिर से मजबूत समर्थन दें.



















Be First to Comment