Press "Enter" to skip to content

रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़, बाइक व साइकिल रैली में शामिल हुए लोग

एसएसबी के उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन), गया जी मानवेंद्र के दिशा निर्देशन व कमांडेंट मधुकर अमिताभ की मौजूदगी में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर सर्वप्रथम रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया गया. धनावां स्थित एसएसबी कैंपस से खटकाचक, बाइपास तक लगभग छह किलोमीटर तक दौड़ आयोजित किया गया.

यह दौड़ सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश को एक करने में दिये गये योगदान को याद करने और एक मजबूत व एकजुट भारत बनाने के संकल्प को सशक्त करने के याद में आयोजित किया गया. इसके तत्पश्चात उप-महानिरीक्षक द्वारा इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गयी. इस दौरान उन्होंने साइबर धोखाधड़ी से बचाव और सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उद्देश्य के बारे में अवगत कराया व बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

इस बाइक रैली का नेतृत्व कमांडेंट मधुकर अमिताभ द्वारा किया गया. यह बाइक रैली एसएसबी कैंपस से दोमुहान के बीच आयोजित की गयी. इसके अलावा आम जनमानस में जागरूकता लाने को लेकर साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया. इस आयोजन में द्वितीय कमान अधिकारी अंजय रजक व दिनेश कुमार, उप-कमांडेंट अबनीश यादव व अजय कुमार वाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारी व जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *