Press "Enter" to skip to content

बिहार में भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए बाज़ार में किया फ्लैग मार्च

खुटौना. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन पूरे एक्टिव मोड में है. चुनाव भयमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सीओ विजय प्रकाश तथा थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने स्थानीय पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ बाजार में फ्लैग मार्च किया.

फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर शास्त्री चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, इंदिरा चौक, गांधी चौक तथा शंकर चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुआ. सीओ ने ध्वनि प्रसारण यंत्र से लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रहे थे.

उन्होंने लोगों से मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने तथा बिना किसी दबाव या भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने को कहा. बता दें कि अभी से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर तथा चरणबद्ध तरीके से वाहन चेकिंग की जा रही है.

संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में अफवाहों को रोकना तथा सुरक्षा के साथ साथ डर से मुक्ति दिलाना है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *