बिहार के बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल यहां सिमरिया घाट का निरीक्षण कर लौट रहे तीन अधिकारी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वहीं इस घटना में तीनों अधिकारियों को गंभीर चोंटे आई है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सिंघौल थाना क्षेत्र के पास हुआ है। DTO राजीव कुमार, CO राहुल कुमार तथा OSD रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।



बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारी गाड़ी में सवार होकर सिमरिया घाट का निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार अचानक बैलेंस खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और तीनों अधिकारियों को गंभीर चोंटे आई है। आनन-फानन में अधिकारियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।


डीएम तुषार सिंगला और एसपी मनीष ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। फिलहाल तीनों अधिकारियों का इलाज चल रहा है।




















Be First to Comment