Press "Enter" to skip to content

अपराधी अब मोबाइल से अरेस्ट कर रहे लोगों को

राजापाकर. बीएमडी महाविद्यालय, दयालपुर के सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से साइबर सुरक्षा माह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो रविरंजन कुमार ने किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल दुनिया में क्राइम भी डिजिटल हो रहा है. आज विकसित होती दुनिया एवं डिजिटल युग में अपराधी साइबर माध्यम से अपराध को अंजाम दे रहे हैं. मोबाइल के माध्यम से अपराधी डिजिटल अरेस्ट कर लोगों से लूट रहे हैं.

कभी भी अनजान नंबर से फोन आने पर ओटीपी नहीं बताना चाहिए. ऑनलाइन मार्केटिंग की खरीदारी करते समय सावधानी बरतनी चाहिए. प्रो रविरंजन कुमार ने कहा कि हमें अपने मोबाइल में अनावश्यक एप डाउनलोड नही करना चाहिए.

किसी भी अनजान लिंक को क्लिक नहीं करना चाहिए. नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे का लेनदेन करना चाहिए. यह काफी सुरक्षित है. हमें किसी भी साइबर खतरे से सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है. सभी लोगों को जागरूक करना है.

कार्यशाला में छात्र सोनू कुमार, विक्रम कुमार, रजनीश कुमार, छात्र स्वीटी कुमारी, अदिति कुमारी सुहानी कुमारी अनिशा कुमारी ने अपने विचार व्यक्त किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *