बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सिवान में पुलिस ने मंगलवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिसवन थाना क्षेत्र के लेबारी गांव में हुई छापेमारी में पुलिस ने AK-47 राइफल, कई पिस्टल, देसी कट्टा और सैकड़ों जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

गांव को चारों ओर से घेरा गया
सिवान के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व चुनाव के दौरान अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।



इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर देर रात लेबारी गांव में छापेमारी की गई। पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेर लिया और संदिग्ध घर की तलाशी ली, जहां से AK-47 और अन्य हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।



अयूब रईस गैंग से जुड़ाव की आशंका
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध अयूब रईस गैंग से हो सकता है। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हथियार कहां से लाए गए और किन उद्देश्यों के लिए रखे गए थे।


प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह हथियार किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क या नक्सली संगठन से जुड़े हो सकते हैं।














Be First to Comment