Press "Enter" to skip to content

71 वर्षीय मूसा ने की 12 शादियां 102 बच्चे और 578 पोते-पोतियां

अफ्रीका के युगांडा में एक शख्स ने सरकारी प्रयासों को नाकाम करते हुए सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। इस शख्स का नाम है मूसा हसहया कसेरा। मूसा कसेरा अपने विशालकाय परिवार की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उनका जीवन किसी अजूबे से कम नहीं है।

71 वर्षीय मूसा ने अपनी जिंदगी में 12 शादियां रचाईं जिनसे उन्हें कुल 102 बच्चे हुए हैं। मूसा के कुल 578 पोते-पोतियां (Grandkids) हैं। इस तरह उनका परिवार लगभग 692 सदस्यों का है। मूसा ने अपने इस कदम से युगांडा सरकार के आबादी नियंत्रण प्रयासों को पूरी तरह से विफल कर दिया है।

मूसा पूर्वी युगांडा के मुकीजा गांव में रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं लेकिन इस बड़े परिवार को संभालना एक चुनौती है। मूसा के लिए सभी बच्चों और पोते-पोतियों के नाम याद रखना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके लिए वह एक रजिस्टर बनाते हैं जिसे वह रोज़ाना मेंटेन करते हैं।

आमतौर पर लोग चार सदस्यों के परिवार को पालने में मुश्किलों का सामना करते हैं लेकिन मूसा लगातार अपने इतने बड़े परिवार का गुजारा चला रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 102 बच्चे होने के बाद मूसा ने आखिरकार परिवार को आगे न बढ़ाने का फैसला किया। जय

उन्होंने अब अपनी पत्नियों को कंट्रासेप्टिव पिल्स (गर्भनिरोधक गोलियां) देना शुरू कर दिया है।
मूसा को अपने इस विशाल परिवार पर गर्व है। उनका मानना है कि अगर आपस में प्यार और तालमेल हो तो जिंदगी बेहद खूबसूरत और आसान हो जाती है। लिमिटेड रिसोर्सेज जैसी दिक्कतें भी आई हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *