गया जी. विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) के तहत एक जुलाई 2025 तक जिले के मतदाता डेटा का अद्यतन किया गया था. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम शशांक शुभंकर ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और सचिवों के साथ आयोजित बैठक में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध करायी.

डीएम ने बताया कि जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 29,69,435 मतदाता हैं. इनमें 15,63,126 पुरुष, 14,06,273 महिला और 36 अन्य मतदाता शामिल हैं.
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता संख्या
गुरुआ : पुरुष 1,50,438, महिला 1,33,549, अन्य दो. कुल 2,83,989शेरघाटी: पुरुष 1,45,019, महिला 1, 32,436, अन्य छह. कुल 2,77,461




इमामगंज : पुरुष 1,58,245, महिला 1,42,635, अन्य आठ. कुल 3,00,888बाराचट्टी : पुरुष 1,62,357, महिला 1,46,682, अन्य एक. कुल 3,09,040
बोधगया : पुरुष 1,70,452, महिला 1,54,788, अन्य दो. कुल 3,25,242गया टाउन : पुरुष 1,44,947, महिला 1,33,609, अन्य तीन. कुल 2,78,559
टिकारी : पुरुष 1,60,024, महिला 1,39,634, अन्य 10. कुल 2,99,668बेलागंज: पुरुष 1,46,467, महिला 1,29,101, अन्य दो. कुल 2,75,570
अतरी : पुरुष 1,60,650, महिला 1,45,432, अन्य एक. कुल 3,06,083वजीरगंज : पुरुष 1,64,527, महिला 1,48,407, अन्य एक. कुल 3,12,935


राजनीतिक दलों को उपलब्ध करायी गयी अंतिम मतदाता सूची
बैठक में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन) के जिला अध्यक्ष मौजूद थे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची उपलब्ध करायी.































Be First to Comment