बिहार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने रविवार को कहा है कि बिहार की महिलाएं पूरी तरह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं और राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस के खोखले वादों पर महिलाएं भरोसा नहीं करेंगी।

पांडेय ने बयान जारी कर कहा कि पिछले 20 वर्षों के राजग के शासनकाल में महिलाओं के हित में सरकार ने 20 से ज्यादा बड़े फैसले लेकर उन्हें क्रियान्वित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपये भेजे गए हैं।



इस योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं। व्यापार के विस्तार के लिए दो लाख रुपए तक की राशि मिलेंगे। मंगल पांडेय ने कहा कि राजग सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनसे महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है।


उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 रुपए महीने से बढ़ाकर 1100 करने से महिलाओं को काफी लाभ मिला है। वर्ष 2006 में राजग सरकार ने ही पंचायतों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिषत आरक्षण लागू किया। उसी साल लड़कियों के लिए साइकिल योजना शुरू की गई। 2018 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना शुरू की गई।





















Be First to Comment