मेहसी. तिरहुत उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्यामबाबू यादव ने किया. विधायक ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ एक सितम्बर को मोतिहारी में महाभारत के श्री कृष्ण नीतीश भारद्वाज, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं सांसद राधामोहन सिंह के द्वारा किया गया, तब से यह सभी प्रखंडों में आयोजित हो रहा है.

विधायक ने कहा कि इस खेल स्पर्धा में अव्वल आने वाले बच्चों को ज़िलास्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा. इस खेल महोत्सव का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन होगा.



विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के विजन के अनुरूप युवाओं में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन देशभर में किया जा रहा है.


विधायक ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल, स्पोर्टिंग कल्चर और नेतृत्व को बढ़ावा देना है.


मौके पर बीइओ पीतांबर प्रसाद, उमेश यादव, भाजपा नेता अरविंद गुप्ता, अजय सिंह, रत्नेश सिंह, गोलू खेलानी, सोनू सिंह अन्य लोग मौजूद रहे.





























Be First to Comment