सुलतानगंज-शाहकुंड मार्ग पर थाना क्षेत्र के मिरहट्टी नवटोलिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए.

मृतक की पहचान शंभूगंज के कसवा गांव निवासी लालमुनि यादव (32 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया गया कि तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया. परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी फुल कुमारी देवी का बीमारी से निधन हो गया था.



शुक्रवार को श्राद्धकर्म संपन्न होने के बाद वह अपने पुत्र निर्मल कुमार और बहनोई लक्ष्मण यादव के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए सुलतानगंज जा रहे थे. परिवारजन दो बाइकों पर निकले थे. इसी दौरान मिरहट्टी नवटोलिया ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही हाइवा ने लालमुनि की बाइक को टक्कर मार दी.


हादसे में बहनोई और पुत्र घायल हो गए, जबकि दूसरे बाइक पर सवार मृतक की मां उमा देवी उर्फ उषा देवी किसी तरह बच गईं. पहले पत्नी और अब पति की मौत से चार बच्चों (दो बेटे व दो बेटियां) के सिर से माता-पिता का साया उठ गया. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं.






















Be First to Comment