बिहार के जेनरेशन जेड को लुभाने की बड़ी तैयारी सरकार ने कर ली है. इसके साथ ही बड़ा निर्णय लेते हुए हर युवा के खाते में 1000 रुपये हर महीने देने का एलान कर दिया है.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. सरकार के इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले.



सीएम नीतीश अपने पोस्ट में लिखे कि नवम्बर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना और उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमलोगों की प्राथमिकता रही है.



आप अवगत हैं कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरी/रोजगार प्राप्त कर सकें.





































Be First to Comment