बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले में विभूतिपुर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति कार्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई. अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल ने की. इसमें सभी घटक दल के प्रखंड सह मंडल अध्यक्ष विधानसभा प्रभारी व संभावित उम्मीदवारों ने भाग लिया.

आगामी 21 सितम्बर को होने वाली विधानसभा स्तरीय एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर चर्चा की गई. सम्मेलन में लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें सभी पंचायतों से 200 लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया. साथ ही कार्यक्रम स्थल के आसपास से अधिक से अधिक लोगों को जुटाने का निर्णय लिया गया.



मौके पर जदयू विधानसभा प्रभारी रामविनय सिंह, रालोमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष शिवाजी प्रसाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक साह, मनोज कुशवाहा, चन्द्रमाणि प्रसाद, राहुल कुमार, हम के प्रखंड अध्यक्ष मणिशंकर चौधरी, राम बहादुर सिंह, राम नारायण सिंह, विश्वनाथ चौधरी तूफान, माहेश्वर प्रसाद सिंह, अंजनी कुशवाहा, सत्यनारायण राय, रामबाबू राय, सतीश कुमार झा, आदि उपस्थित थे.























Be First to Comment