Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल पंपों पर ‘No petrol’ के नोटिस, गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित

भारत देश की कश्मीर घाटी में सोमवार (15 सितंबर) को पेट्रोल संकट गहराने की खबरें सामने आईं। कई पेट्रोल पंपों पर ‘No petrol’ के नोटिस लगाए गए। वजह यह है कि, भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे पेट्रोल की सप्लाई रुक गई और स्टॉक खत्म हो गया।

श्रीनगर के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे बाइक सवार ने बताया कि बडगाम से लेकर श्रीनगर तक उसे किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिला। उसने कहा कि आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है और सरकार को तुरंत प्रबंध करना चाहिए ताकि गरीब आदमी परेशान न हो।

एक कर्मचारी ने बताया कि नेशनल हाईवे की स्थिति खराब होने से टैंकर समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। पेट्रोल खत्म हो गया है, लेकिन डीजल और अन्य ईंधन उपलब्ध है। जल्द ही पेट्रोल की सप्लाई भी बहाल कर दी जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JAMMU & KASHMIRMore posts in JAMMU & KASHMIR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *