Press "Enter" to skip to content

नदी का पानी बढ़ गया तो स्थगित कर दी गई परीक्षा

मोहिउद्दीननगर/मोहनपुर . प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में स्थिरता आई है. परंतु प्रभावित लोगों को इससे राहत नहीं मिली है. करीब डेढ़ महीने से दियारांचल के हजारों लोगों की जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई है.

गंगा के सरारी कैंप पर तैनात जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि गंगा का जलस्तर 46.95 मीटर तक पहुंच गया है जो खतरे के निशान 45.50 मीटर से 1.45 मीटर ज्यादा है. फिलवक्त जलस्तर में स्थिरता देखी जा रही है. जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की बात मानें तो जलस्तर में कमी दिखने लगेगी. जिससे लोगों को राहत मिलेगी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई इसे क्षेत्र रहे हैं जहां नाव परिचालन की जरूरत थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से तीसरी बार गंगा नदी में हुई जलवृद्धि के कारण प्रभावित क्षेत्र में नाव परिचालन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई.

गंगा में जल वृद्धि व विद्यालयों में पानी प्रवेश को देखते हुए प्रखंड शिक्षा विभाग ने आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में होनेवाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी है. लेखापाल अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभावित विद्यालयों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसिया, प्राथमिक विद्यालय बाहापर, प्राथमिक विद्यालय बिंदटोल आनंद गोलवा, प्राथमिक विद्यालय महावीर स्थान चकला, प्राथमिक विद्यालय मोहनापर व प्राथमिक विद्यालय बाबा पट्टी के नाम शामिल हैं. गंगा नदी का जलस्तर में कमी व स्थिति सामान्य होने पर से इन विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा ली जायेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *