Press "Enter" to skip to content

टैंकर से दूध निकालकर उसमें खतरनाक रसायनों की मिलावट कर रहे थे माफिया

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के बरवाडीह के एक लाइन होटल में सक्रिय दूध माफिया टैंकर से दूध निकालकर उसमें खतरनाक रसायनों की मिलावट कर रहे थे. ऐसा करके वे लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे थे. इसका खुलासा होने के बाद अब पीछे हटने को मजबूर हो गये हैं.

मामला उजागर होने के बाद दूध माफियाओं में हड़कंप मच गया. आमजन में गुस्सा और भय दोनों फैल गया, जिसके चलते संबंधित गिरोह ने अपना कारोबार बंद कर दिया. पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई सीधी कार्रवाई नहीं की है.

स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कदम उनके बच्चों और परिवारों की सेहत के लिए बेहद जरूरी था. हालांकि, लोगों की मांग है कि प्रशासन अब भी सतर्कता बरते और ऐसे नेटवर्क की पूरी तरह से जांच कर स्थायी समाधान निकाले.

विशेषज्ञों का कहना है कि मिलावटी दूध का कारोबार भले ही फिलहाल बंद हो गया हो, लेकिन जब तक प्रशासन सख्त कदम नहीं उठायेगा, तब तक माफियाओं का नेटवर्क ध्वस्त नहीं हो सकता है. माफिया दोबारा सक्रिय हो सकते है.

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *