Press "Enter" to skip to content

बीमा कंपनी ने केंद्र सरकार को सौंपा करोड़ों रुपए का चेक

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), ने एक बार फिर अपनी कमाई से केंद्र सरकार को मालामाल कर दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए LIC ने ₹7,324.34 करोड़ का डिविडेंड चेक भारत सरकार को सौंपा है, जो कि उसकी भारी हिस्सेदारी के चलते मिला लाभांश है।

यह चेक LIC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर आर. दोरईस्वामी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा। यह भुगतान हाल ही में आयोजित LIC की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों द्वारा डिविडेंड प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद हुआ।

LIC में केंद्र सरकार की लगभग 96% हिस्सेदारी है, यानी उसके पास करीब 610 करोड़ शेयर हैं। LIC ने इस साल प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस आधार पर सरकार को मिला लाभांश 7,324 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से वित्तीय सेवा विभाग के सचिव नागराजू एम, संयुक्त सचिव प्रशांत कुमार गोयल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

वहीं LIC की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर सतपाल भानु, दिनेश पंत, रत्नाकर पटनायक, और नॉर्दर्न जोन के जोनल मैनेजर जेपीएस बजाज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *