Press "Enter" to skip to content

नाना के घर गई बच्ची को विषैले सांप ने डंस लिया

बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी में बघौनी गांव में आठ वर्षीय बच्ची की मौत सर्पदंश से हो गयी. मृतका की पहचान बहेड़ी बाजार निवासी धीरेंद्र झा की पुत्री के रूप में हुई.

बताया जाता है कि बच्ची अपने घर नगर पंचायत बहेड़ी बाजार से नाना नारायण मिश्र के घर बघौनी गयी थी. वहीं उसे किसी विषैले सांप ने डंस लिया. सूचना पर परिजनों ने उसे सीएचसी लेकर गये, जहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

वहीं डीएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही बहेड़ी बाजार निवासी पिता झा व माता शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

वहीं घटना की सूचना स्थानीय थाना व सीओ को दी गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पदाधिकारी को भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *