Press "Enter" to skip to content

चलती बस में छात्र से की गई छिनतई, प्राथमिकी दर्ज

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया गोलंबर के पास चलती बस में सीतामढ़ी के छात्र अमित कुमार यादव का लैपटॉप व बैग छीन लिया गया. पीड़ित छात्र ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पीड़ित छात्र ने निजी कंपनी के बस के कंडक्टर, ड्राइवर और खलासी सहित छह लोगों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है. प्राथमिक में छात्र अमित कुमार यादव ने बताया कि वह सीतामढ़ी जिला के बेला थाना क्षेत्र के मनपौर गांव का रहनेवाला है.

वह 10 जुलाई की रात रात 11 बजे पटना के अगमकुआं से मानपुर के लिए एक निजी कंपनी के बस से यात्रा कर रहे थे. यात्रा के दौरान बस में पहले से बैठे पांच-छह लोगों ने ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी के सहयोग से उनका सामान छीन लिया.

इस घटना में उनके बैग से एसर एस्पायर 7 लैपटॉप, किताबें और अन्य दस्तावेज छीन लिया गया. अमित कुमार यादव ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस घटना में ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी की पूरी मिलीभगत है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निवेदन किया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *