बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर शहर के वरिष्ठ एवं चर्चित चित्रकार डॉ. मुकेश सोना को कला क्षेत्र के गौरवशाली पुरस्कार “इंटरनेशनल ब्रुकलीन अवार्ड” से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह पुरस्कार उनकी दो पेंटिंग “ओडसी और मुक्ति पथ”, जो कोलकाता के आर्ट एवेन्यू द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में लगाईं गई है, के लिए दी गई है। यह प्रदर्शनी 16 से 30 जुलाई तक कोलकाता में लगी है।



अनेकों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. सोना राष्ट्रीय कलाकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं “शाकुंतलम् कला संस्कृति मंच “के निदेशक भी हैं। इसके माध्यम से वे निरंतर सक्रिय हैं एवं कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपना योगदान दे रहे हैं।



यह न केवल मुजफ्फरपुर के लिए बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। डॉ. सोना को प्रतिष्ठित “अंतरराष्ट्रीय ब्रुकलीन अवार्ड” से नवाजा गया है।
































Be First to Comment