Press "Enter" to skip to content

जिले में 705 नए मतदान केंद्र किए गए हैं प्रस्तावित

मुजफ्फरपुर जिले में पहले से अनुमोदित मतदान केंद्रों की संख्या 3481 हैं. हालांकि, युक्तिकरण प्रक्रिया के दौरान 705 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किये गये हैं. सभी प्रस्तावित 705 बूथ पूर्व मतदान केंद्र के भवन या परिसर में ही स्थापित किए जायेंगे.

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी. यह बैठक मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रेशनलाइजेशन) के बाद अंतिम सूची के प्रकाशन के संबंध में आयोजित की गयी थी.

प्रतिनिधियों को बताया गया कि जिले में पहले से अनुमोदित मतदान केंद्रों की संख्या 3481 है. हालांकि, युक्तिकरण प्रक्रिया के दौरान 705 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित किये गये हैं. यह भी स्पष्ट किया गया कि ये सभी प्रस्तावित 705 बूथ पूर्व मतदान केंद्र के भवन या परिसर में ही स्थापित किये जायेंगे.

जिला पदाधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का मुख्य आधार यह है कि हर बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता हों. इस मानक के अनुरूप, जिले के सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया है और आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार युक्तिकरण किया गया है. युक्तिकरण के बाद नवसृजित मतदान केंद्रों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए चुनाव आयोग को भेजा जाएगा.

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के सफल संचालन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई. सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और बीएलओ से समन्वय बनाए रखने और आवश्यक फीडबैक देने के लिए निर्देशित करें.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *