समस्तीपुर में स्थानीय उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ला वार्ड 05 में घेराबंदी कर बाइक से शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मुहल्ला वार्ड 32 निवासी भिखारी दास के पुत्र विकास कुमार और विद्यानंद राय के पुत्र आशुष कुमार के रुप में बतायी गयी है.



गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने 31.875 लीटर अंग्रेजी शराब और दो बाइक जब्त किया है. उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की बाइक पर सवार धंधेबाज भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं.



स्थानीय पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी बनाकर दोनों आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.


वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने पटोरी दरबा गांव में चुल्हाई शराब और शराब बनाने के उपकरण के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

























Be First to Comment