बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. शराब तस्करी मामले में जब्त की गई एक लक्जरी कार थाना परिसर से ही चोरी हो गई. यह घटना रामपुर हरि थाना की है, जहां से मंगलवार की रात करीब दो बजे चोरों ने जब्त वाहन को आराम से लेकर फरार हो गए.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. थाना परिसर में लगे CCTV कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है, लेकिन दुर्भाग्यवश कैमरे का एंगल ऐसा था कि चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख पाया.



फिलहाल, पुलिस वीडियो फुटेज को साफ करने और संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ले रही है. SSP सुशील कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए SSP के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई है. टीम थाना परिसर, आसपास के मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है.



इस लक्जरी कार को 11 जून की रात पुलिस ने टेंगराहा गोसाईपुर (मल्ल टोली) से 54 लीटर नेपाली ब्रांड की विदेशी शराब के साथ जब्त किया था. छापेमारी के दौरान तस्कर संतोष कुमार यादव उर्फ मिठाईलाल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था.













Be First to Comment