Press "Enter" to skip to content

अस्पताल पहुंचे इलाज कराने और हो गये बेहोश

मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप अब जानलेवा साबित हो रहा है़ बुधवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए आये दो मरीज गर्मी और उमस के कारण बेहोश हो गये़ दोनों मरीजों को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनमें हीट स्ट्रोक के लक्षण पाए गये.

घटना सदर अस्पताल के ओपीडी स्थित पर्ची काउंटर के समीप हुई, जहां बड़ी संख्या में मरीज अपनी पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे थे़ इसी दौरान, अर्चना देवी नामक एक मरीज बेहोश होकर गिर पड़ीं. उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया. इसके कुछ ही देर बाद, लाइन में लगे एक युवक भी गर्मी से गश खाकर गिर पड़े, जिन्हें तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.

इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, दोनों मरीजों को पीएचसी से रेफर किया गया था. जांच के बाद उनमें हीट स्ट्रोक के लक्षण मिले. ये मरीज सिरदर्द, उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत के साथ ओपीडी में इलाज के लिए आये थे. हालांकि, उचित उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया.

अस्पताल परिसर में हालांकि गर्मी से बचाव के कुछ इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन मरीजों को अभी भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर पैथोलॉजी लैब में मरीजों की भारी भीड़ है, लेकिन वहां केवल दो पंखे होने के कारण मरीजों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.

बुजुर्ग मरीजों को तो सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. पैथोलॉजी में भी कई मरीज बेहोश होने से बाल-बाल बचे, जिन्हें चक्कर आने पर बैठाया गया और पानी पिलाने के बाद उनकी हालत में सुधार आया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *